खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। धर्मशाला में केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला के समीप पासु में खेल मैदान के निर्माण के लिए पांच लाख, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रजियाणा के खेल परिसर के लिए 2.70 लाख, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधांभ के खेल मैदान के लिए 5.50 लाख, रक्कड़ तहसील के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरली में बास्केटबाल और बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण के लिए 7.50 लाख रुपये की राशि स्वीकृति की गई है।
बिलासपुर जिले के राजकीय माध्यमिक पाठशाला बरोटा के खेल मैदान के लिए 2.50 लाख, राजकीय उच्च विद्यालय डाबला के खेल मैदान के लिए 1.35 लाख, घुमारवी खंड की राजकीय उच्च पाठशाला भपराल के खेल परिसर के लिए 2.90 लाख, कुल्लू जिले की ग्राम पंचायत गाहर में खेल मैदान के निर्माण के लिए चार लाख, सरसाई सामुदायिक खेल मैदान के विकास के लिए नौ लाख, कुल्लू जिले के तरगेलिंग गोंपा के समीप खेल मैदान के लिए छह लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
सोलन जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गैंटी में खेल मैदान के निर्माण के लिए चार लाख, दिग्गल पाठशाला खेल मैदान के लिए दो लाख, नालागढ़ उपमंडल की रावमापा बघेरी के खेल मैदान को विकसित करने के लिए 10 लाख, रावमापा लोदीमाजरा खेल मैदान के लिए 4.70 लाख, बिलासपुर जिले की रावमापा कलाड़ के खेल मैदान को विकसित करने के लिए 10 लाख, हमीरपुर के राजकीय उच्च पाठशाला बडेहर के खेल मैदान के लिए 10 लाख, शिमला की मडावग पाठशाला के खेल मैदान के लिए सात लाख तथा मंडी के तेबण गांव में खेल मेदान के लिए आठ लाख रुपये मंजूर हुए हैं।