फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: आढ़ती विक्की चौहान ने मांगी माफी, राकेश टिकैत को बताया पिता समान

Mon, 30 Aug 2021 07:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन

सार

आढ़ती विक्की चौहान ने कहा कि बाप-बेटे की भी घर पर लड़ाई होती है, लेकिन इस मामले को सोशल मीडिया ने गलत तरीके से दिखाया है।
विज्ञापन
आढ़ती विक्की चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेब मंडी सोलन में भारतीय किसान युनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत से उलझने वाले आढ़ती विक्की चौहान ने अब माफी मांग ली है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर उन्होंने शनिवार को सब्जी मंडी में हुए मामले के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि टिकैत मेरे पूजनीय है, जो मेरे पिता, दादा, परदादा के सम्मान हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाप-बेटे की भी घर पर लड़ाई होती है, लेकिन इस मामले को सोशल मीडिया ने गलत तरीके से दिखाया है। उन्होंने माना कि शनिवार को उनसे गलती हुई है, लेकिन इस दौरान वह अपने व्यापार के लिए चिंतित थे, मंडी के मुख्य द्वार पर उनकी गाड़ी लगी हुई थी। जिस कारण उनके पास सेब उत्पादक नहीं पहुंच पा रहे थे। विक्की ने कहा कि टिकैत का कार्यक्रम पहले से तय नहीं था। जिस वजह से गलतफहमी पैदा हो गई। उस वक्त वह तनाव में थे।



अगर यह कार्यक्रम तय होता तो किसान का बेटा होने के नाते वह भी उनके स्वागत में खड़े होते। कहा कि जब भी टिकैत दोबारा सोलन आएंगे तो उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। अभी कारोबार का समय है। सीजन पूरा होने के बाद वह अपने साथियों के साथ दिल्ली में भी उनके साथ मुलाकात करने जाएंगे। शनिवार को सोलन मंडी में विक्की चौैहान ने टिकैत के दौरे के दौरान उन्हें यहां नारेबाजी करने से रोका था। जिसके बाद दोनों पक्षों में गहमागहमी हो गई थी। विक्की ने इस बाबत पुलिस थाना में भी शिकायत पत्र दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें