हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया मीट में अभिनेत्री कंगना रणौत बतौर मुख्य वक्ता शिरकत करेंगी। इस मीट का आयोजन बिलासपुर में 12 दिसंबर को होगा। मीट में आरएसएस के प्रचार प्रमुख सहित 100 सोशल मीडिया क्रिएटर भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विश्व संवाद केंद्र हिमाचल प्रदेश की ओर से मीट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, हिमाचल प्रांत कार्यवाह डॉ. किस्मत कुमार मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया मीट-2023 राज्य का इस तरह का पहला मंच होगा। इस मीट में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को विश्व संवाद केंद्र हिमाचल प्रदेश की ओर से प्रसारित ऑनलाइन फार्म https://t.ly/hCZAK पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।