इंडस्ट्री से भगाने और घर तोड़ने की कोशिश
कंगना ने कहा कि कांग्रेस की धारणा गलत है। उन्हें छोटे से गांव की बेटी को प्रत्याशी बनाना रास नहीं आया। इंडस्ट्री से भगाने की कोशिश की, घर तोड़ने की कोशिश की। इस पर सोचा कि टूट चुकी है और खत्म हो चुकी है। इसे कैसे प्रत्याशी बनाया गया। उनके प्रत्याशी बनने पर कांग्रेस को कष्ट हुआ है। कांग्रेस की मानसिकता घटिया है। कहा कि मंडी सीट के तहत 17 मंडल हैं और सभी जगह जाना है। यहां सदर विधायक अनिल शर्मा व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।