फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टपेक्टो-2022 टेकफेस्ट: रोबोटिक्स में भारत को चोटी पर ले जाने के भावी वैज्ञानिकों ने दिखाए इरादे

Mon, 16 May 2022 10:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

अंतिम दिन रोबोटिक ऑटोमेशन प्रोसेस थीम पर कार्यशाला में युवाओं ने रोबोटिक्स और ऑटोमेशन में भारत को विश्व में नंबर एक पर लाने के इरादे दिखाए। उद्योग जगत के साथ साथ आम लोगों तक रोबोटिक्स पहुंचाने और इसके सरल इस्तेमाल के भविष्य की तस्वीर भी दिखाई। 
विज्ञापन
एक्टपेक्टो-2022 टेकफेस्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 आधुनिक भारत के लिए भावी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की तकनीकी सोच की परख के साथ सोमवार को आईआईटी मंडी के एक्पेकटो-2022 टेकफेस्ट का समापन हुआ। इस तकनीकी उत्सव का अमर उजाला मीडिया पार्टनर रहा। अंतिम दिन रोबोटिक ऑटोमेशन प्रोसेस थीम पर कार्यशाला में युवाओं ने रोबोटिक्स और ऑटोमेशन में भारत को विश्व में नंबर एक पर लाने के इरादे दिखाए। उद्योग जगत के साथ साथ आम लोगों तक रोबोटिक्स पहुंचाने और इसके सरल इस्तेमाल के भविष्य की तस्वीर भी दिखाई।

विज्ञापन


रसोईघर से लेकर कृषि, बागवानी, शिक्षा, चिकित्सा, यातायात के क्षेत्र में कठिन कार्यों को चुटकियों में रोबोट से हल करवाने की इच्छा युवाओं ने दिखाई। राबोटिक मुड्रेक्स के सह-संस्थापक रोहित गोयल ने कहा कि युवाओं की तकनीक सोच और नवाचार के मामले में भारत दुनिया को नंबर एक के पर जाने के लिए तैयार हैं। रोबोटिक दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार है। ऐसे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ किफायती और उपयोगी प्रोडक्ट बनाने में रोबोटिक्स इंजीनियर अहम भूमिका निभा रहे हैं। सैमसंग आर एंड डी इंस्टीट्यूट के पूर्व सीटीओ डॉ. आलोक नाथ डे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 

यह रहे परिणाम
मेट्रो इन हिल्स थीम पर प्रतियोगिता में आईआईटी मंडी के जयंथ पब्बाथे और पवित्रा जैन पहले नंबर पर रहे। आईआईटी धनबाद की टीम दूसरे नंबर पर रही। इसमें पार्थमोर, अरिंदम थनेद्र अर्थव संतोष गेडे शामिल रहे। वायरस एंड वंडर्स इवेंट में आईआईटी इंदौर की टीम प्रथम रही। टीम में अभिनव यादव, श्रीजन पराशर, आयूषी चौबे, सौरभ किचोलिया और ओम श्रीगांवकर रहे। आईआईटी (बीएचयू) की टीम दूसरे स्थान पर रही। टीम में दिव्यम तनेजा, शांभवी श्रीवास्तव वैभव गुप्ता और निहारिका सिंह शामिल रहे। 
विज्ञापन


बनारी अमान की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसमें गीतिका, गैंगा श्री, भव्या और एसएस कविलक्ष्मी शामिल रहे। एपिडेमिक इवेंट में ओसमानिया विवि के अतूफा आश्रीन पहले, एनआईटी दिल्ली के अनुभव ठाकुर दूसरे और आईआईटी बीएचयू के वैभव त्रिपाठी और सारंग मनीरेकर तीसरे स्थान पर रहे। टैरेफिक ट्रेल स्पर्धा में आईआईटी मंडी के अक्षित राज पहले, आईआईटी धनबाद की तान्या कुमारी दूसरे और आईआईटी मंडी के लक्ष्य वाधवानी तीसरे स्थान पर रहे। पिच टैरा में सेंट ग्जेवियर्स कॉलेज दिल्ली के आकाश और हेमंत तुलसान पहले, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग के आशीष श्रीनिवास और पूजा दूसरे, आईआईटी बीचएयू के रोहान सिन्हा, रिशिता तिवारी और आश्रीन सद्दिकी तीसरे स्थान पर रहे। 

युवाओं की सोच देश में तकनीक को नई दिशा और दशा दिखाएगी : बेहरा
मंडी। समापन के मौके पर आईआईटी मंडी के निदेशक लक्ष्मीधर बेहरा ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर है और उन्हें भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ना होगा। युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने की जरूरत है।
विज्ञापन

फोटो सहित 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें