हास्य कलाकार टिकू तलसानियां दोस्तों के साथ जिभी पहुंचे हैं। उन्होंने यहां की सुंदर वादियों को निहारा और खूब तारीफ की। जिभी कैंप के संचालक संदीप कंवर ने कहा कि वे दोस्तों के साथ बाइक पर लंबा सफर कर यहां पहुंचे। टिकू तलसानियां को बंजार जिभी की वादियां पसंद आई। टिकू तलसानियां ने कहा कि जिभी घाटी से जाने को मन नहीं करता।
विज्ञापन
यहां के लोग मेहमानों की आवभगत में कोई भी कमी नही छोड़ते हैं। दोबारा मौका मिला तो दोस्तो के साथ यहां फिर से आएंगे। टिकू तलसानियां 1994 में सुपरहिट फिल्म इश्क के अलावा अंदाज अपना-अपना, राजा हिंदुस्तानी, हंगामा, ढोल, टीवी धारावाहिक गोलमाल, हम सब गोलमाल हैं, सजन रे झूठ मत बोलो में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं।