रूह-आफजा फिल्म की शूटिंग के दौरान दूसरे दिन कई सीन फिल्माए गए। पर्यटन नगरी मनाली पहुंचीं जाहनवी कपूर पर कई सीन फिल्माए गए। जाहनवी अपने हिस्से के सीन जल्द पूरा कर एक दो दिन के लिए मनाली से मुंबई जाना चाहती हैं।
विज्ञापन
खुशगवार मौसम के चलते जाहनवी और राजकुमार राव पर कुछ रोमांटिक सीन फिल्माए गए। दस दौरान दोनों को एक झलक पाने के लिए प्रशंसक बेताब दिखे। स्थानीय कोऑर्डिनेटर अनिल कायस्था का कहना है कि फिल्म की शूटिंग कुछ और दिन चलेगी।