फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मालरोड पर टहलते अभिनेता रोहिताश्व को छोटे बच्चे ने आवाज लगाकर पूछा- कहां हैं अंगूरी भाभी

Fri, 09 Jun 2023 10:17 AM IST
Krishan Singh भारती शर्मा, संवाद न्यूज शिमला

सार

पंजाब के रहने वाले छोटे बच्चे ने इसके बाद एक-एक कर भाभी जी घर पर हैं सीरियल के विभूति और अनीता भाभी सहित अन्य सभी पात्रों के नाम लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
अभिनेता रोहिताश्व गौड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनिए तिवारी जी, कहां हैं अंगूरी भाभी, छोटे बच्चे की आवाज सुनकर मालरोड पर गेयटी थियेटर के सामने टहल रहे अभिनेता रोहिताश्व गौड़ एकाएक ठिठक गए। रोहिताश्व पलटे और बच्चे को गोद में उठाकर दुलार किया। पंजाब के रहने वाले छोटे बच्चे ने इसके बाद एक-एक कर भाभी जी घर पर हैं सीरियल के विभूति और अनीता भाभी सहित अन्य सभी पात्रों के नाम लेकर पूछताछ की। मालरोड पर घूम रहे लोग भी यह दृश्य देखने के लिए गेयटी थियेटर के बाहर जुट गए। भाभी जी घर पर हैं टीवी सीरियल में मनमोहन तिवारी उर्फ तिवारी जी का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता रोहिताश्व गौड़ इन दिनों 68वीं ऑल इंडिया ड्रामा और डांस प्रतियोगिता के चलते शिमला पहुंचे हैं।

विज्ञापन


ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष होने के चलते अभिनेता प्रतियोगिता खत्म होने तक यहीं रुकेंगे। उन्होंने बताया कि शिमला और यहां की वादियों से इनका गहरा संबंध है। इनके पिता दिवंगत सुदर्शन गौड़ नाभा हाउस और लोअर बाजार में रहते थे। आजकल पत्नी और एसोसिएशन की उपाध्यक्ष रेखा गौड़ के साथ दो बेटियों के साथ भराड़ी स्थित मकान में रह रहे हैं। रोहिताश्व ने बताया कि उन्हें लक्कड़ बाजार के सीता राम एंड संज के छोले और कुलचे बचपन से पसंद हैं। इनका स्वाद मुंबई में भी याद करते हैं।

शिमला में कल्चरल सेंटर के लिए तलाश रहे जमीन
रोहिताश ने बताया कि शिमला में एक कल्चरल सेंटर खोलना चाहते हैं। इसका उद्देश्य लोगों में छिपे हुनर को निखारना और उन्हें मंच प्रदान करना है। काफी समय से शिमला में इसके लिए अच्छी जगह तलाश रहे हैं। जगह मिलते ही सेंटर खोलने का काम शुरू करेंगे। बताया कि पहले शिमला को पहाड़ और पेड़ पौधों के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब पेड़ों से ज्यादा मकान दिखाई देते हैं। लोग जितने पेड़ काटते हैं, उतने लगाने भी चाहिए।
विज्ञापन



कई फिल्मों में कर चुके हैं काम
रोहताश ने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया हैं। उनका जन्म 24 मार्च, 1966 को चंडीगढ़ में कालका के पास हुआ था। रोहिताश को बचपन से एक्टिंग का शौक था। साल 1997 में टीवी शो ''जय हनुमान'' से डेब्यू किया था। इसके बाद 2001 में पहली फिल्म ''वीर सावरकर'' में नजर आए थे। आमिर खान की फिल्म पीके में पुलिसवाले की भूमिका निभाई थी। लगे रहो मुन्ना भाई, मुन्ना भाई एमबीबीएस, पिंजर, धूप, प्रथा, मातृभुमि सहित कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। सब टीवी के हास्य कार्यक्रम लापमागंज में मुकंदीलाल की भूमिका लोगों को बहुत पसंद आई। भाभी जी घर पर हैं सीरियल में मनमोहन तिवारी की भूमिका से काफी लोकप्रियता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें