बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जिम्मी शेरगिल रविवार शाम अपने मित्रों के साथ पर्यटन नगरी कसौली पहुंचे। कसौली में थोड़ी देर टहलने और मस्ती करने के बाद वह लौट गए। कसौली बैरियर पर तैनात कर्मचारी मुकेश कासला ने बताया की जिम्मी शेरगिल करीब सवा चार बजे के बाद कसौली बैरियर पर पहुंचे।
बैरियर पर पर्ची कटवाने के बाद जिम्मी शेरगिल आगे निकल गए। बैरियर पर कर्मचारियों और युवाओं ने उनके साथ फोटो खिंचवाने का आह्वान किया तो जिम्मी ने वापस जाते समय मिलकर जाने का वायदा किया।
करीब एक घंटे के बाद जब वे वापस जा रहे थे तो बैरियर पर रुककर स्थानीय युवाओं और पर्यटकों के साथ खूब फोटो खिंचवाए। जिम्मी शेरगिल बॉलीवुड फिल्मों सहित पंजाबी फिल्मों में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर देश के लाखों फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। वह बेहद गुपचुप तरीके से आए थे।