फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: अभिनेता अनुपम खेर अचानक पहुंचे शिमला, मां दुलारी को दिया सरप्राइज, वीडियो वायरल

Thu, 18 Aug 2022 09:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर गुरुवार को बिना पूर्व सूचना दिए अपनी माता दुलारी से मिलने शिमला पहुंचे। बेटे को अचानक सामने देख मां भावुक हो गईं। 
विज्ञापन
मां से मिलने अचानक शिमला पहुंचे अनुपम खेर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर गुरुवार को बिना पूर्व सूचना दिए मां दुलारी से मिलने शिमला पहुंचे। बेटे को अचानक सामने देखकर मां भी भावुक हो गईं। अनुपम ने कहा कि तीन महीने बाद मां से मिलने मुंबई से शिमला आया हूं। मां को यहां पर आने की सूचना नहीं दी थी। मेरी सरप्राइज देने की कोशिश मां को ज्यादा अच्छा नहीं लगी। वह भावुक हो गईं, मुझे बेवकूफ कहा। अभिनेता ने इसका एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है। इस दौरान अनुपम खेर के छोटे भाई राजू खेर भी घर पर मौजूद रहे।

विज्ञापन


रिश्ते निभाने का हुनर सिखाता है शिमला
अनुपम ने कहा कि कि जीवन में उपलब्धियों के बाद भी सादगी होनी चाहिए। जो शिमला शहर और हिमाचल में रची बसी है। रिश्ते निभाने का हुनर शिमला सिखाता है। यदि व्यक्ति मेहनत और सच्चाई के साथ कार्य करता रहे तो सफलता अवश्य मिलती है। 

अभिनेता अनुपम खेर का हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से गहरा नाता रहा है। शिमला में पले-बढ़े अनुपम का हिमाचल के छोटे से शहर से बॉलीवुड तक का सफर संघर्षों से भरा रहा है। अनुपम खेर के पिता वन विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात थे। अनुपम ने शिमला के फागली स्कूल से मिडल तक की शिक्षा के बाद लक्कड़ बाजार स्कूल से 10वीं तक शिक्षा हासिल की। इसके बाद संजौली महाविद्यालय में आगे की शिक्षा ग्रहण की। अनुपम खेर को उनके दोस्त बिट्टू कहकर बुलाते थे। कॉलेज के दौरान ही अनुपम का रंगमंच की तरफ रुझान बढ़ा। दोस्तों के साथ कभी युवा महोत्सव तो कभी कॉलेज के कार्यक्रमों में नाटक मंचन किया। एक बार तो घर से पैसे चोरी करके ऑडिशन देने के लिए गए थे और जिसके लिए उन्हें बहुत डांट भी पड़ी थी। अनुपम ने मार्च 2017 में शिमला के टुटू स्थित जतोग में अपना घर खरीदा है और वह अक्सर यहां आते रहते थे। उनकी मां अधिकतर समय शिमला में ही रहती हैं।     
विज्ञापन






अभिनेता मनोज जोशी ने रिज घूमा
उधर, देर शाम करीब 7:30 बजे अनुपम खेर रिज मैदान पहुंचे। उन्होंने मास्क लगा रखा था। ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के बाहर उन्होंने वरिष्ठ अभिनेता मनोज जोशी को अचानक गले से पकड़ लिया। मनोज देखकर हैरान रह गए। इसके बाद दोनों गले मिल गए। अनुपम बोले, आपका मेरे होम टाउन शिमला में स्वागत है। मालरोड पर घूम रहे सैलानियों सहित स्थानीय लोगों में अभिनेताओं के साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ लग गई। इसके बाद दोनों ने दौलत सिंह पार्क पहुंचकर कुछ पल साथ बिताए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें