उन्होंने युवाओं को अपना संदेश दिया कि वह नशे से दूर रहें। संघर्ष व लगातार परिश्रम करें, फल की इच्छा न रखें, सफलता स्वयं आपके पास आएगी। उन्होंने कहा कि मंडी कोर्ट के विस्तार पर विचार किया जाएगा। सरकाघाट में कोर्ट परिसर का निर्माण और सुंदरनरगर में अलग न्यायालय परिसर के भी प्रयास होंगे। जस्टिस धर्मचंद चौधरी के अपने भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके पिता स्वर्गीय नरोत्तम राम किसान थे और मां स्वर्गीय दौलतू देवी गृहिणी थी।
पैतृक गांव लोहारा में उत्सव, मिठाइयां बांटी
रविवार को जस्टिस चौधरी के पैतृक गांव लोहारा में उत्सव सा माहौल रहा। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनने पर लोग उनके घर मिठाइयां लेकर पहुंचे और परिजनों का मुंह मीठा करवाया। लोहारा पंचायत के प्रधान प्रेम सिंह, उपप्रधान पूनम चंद, पुष्प राज पांडे, मुरारी लाल शर्मा, जगत राम सैनी, धनदेव सैनी, बंसी लाल शर्मा, चेतराम, धर्मेंद्र वालिया ने खुशी जताते हुए मुख्य न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी को बधाई दी है।