रविवार को प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कि एक-दो दिन में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुला ली जाएगी। इसके लिए वह भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा से फोन पर बैठक की तिथि तय करने के लिए बात कर रहे हैं। वह रविवार को बंगलूरू गए हुए हैं, इसलिए उनसे बात नहीं हो पाई है।
सत्ती ने बताया कि ऐसे में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक की तिथि नड्डा से बात करने के बाद वह सोमवार को ही बता पाएंगे। प्रदेश चुनाव समिति के 15 सदस्य हैं। इस समिति के अन्य सदस्य मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रेमकुमार धूमल, चारों सांसद, संगठन महामंत्री, पार्टी महासचिव, महिला मोर्चा की अध्यक्षा आदि हैं।