फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: हिमाचल के मनाली की तान्या बनीं मिस इंडिया नॉर्थ जोन

Wed, 30 Mar 2022 06:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल/मनाली

सार

मनाली की तान्या ने चंडीगढ़ के मोहाली में आयोजित प्रतियोगिता में मिस इंडिया नॉर्थ जोन का ताज अपने नाम किया है। 20 प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पाने पर तान्या को एक लाख रुपये नकद इनाम मिला है। 
विज्ञापन
मनाली की तान्या बनीं मिस इंडिया नॉर्थ जोन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मनाली की तान्या ने चंडीगढ़ के मोहाली में आयोजित प्रतियोगिता में मिस इंडिया नॉर्थ जोन का ताज अपने नाम किया है। 20 प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पाने पर तान्या को एक लाख रुपये नकद इनाम मिला है। इसके अलावा छह फीट ऊंची ट्रॉफी भी दी गई। तान्या ने कहा कि गोल्डन आर्ट्स प्रोडक्शन की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता जीतने वालों को फिल्मों के अलावा मॉडलिंग के क्षेत्र में भी मुकाम हासिल करने का मौका मिलता रहा है।

विज्ञापन


इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है। 2019 में शुरुआत के समय उनका वजन 70 किलो था। इसे व्यायाम और योग कर 12 किलो तक कम किया। अपना व्यक्तित्व निखारने के अलावा पढ़ाई पर भी फोकस किया। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपनी माता को दिया है। कहा कि मां ने हमेशा ही उनकी हौसलाअफजाई की है। उन्हें कई फिल्मों और मॉडलिंग के ऑफर आने के अलावा गानों के शूट में भाग लेने के ऑफर आ रहे हैं। बॉलीवुड के कई नामचीन प्रोडक्शन हाउस ने भी उनसे संपर्क किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें