फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: सेना की परीक्षा में हिमाचल के सिरमौर की मानवीन को देश में दूसरा रैंक

Tue, 20 Feb 2024 07:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

 मनवीन कौर सिरमौर जिले की पहली महिला है जिसने इलेक्ट्रिकल विंग की परीक्षा में देश में दूसरा रैंक हासिल किया है। 
विज्ञापन
स्कूल के निदेशक, प्रधानाचार्य व स्टाफ ने किया मानवीन कौर का स्वागत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना की ओर से शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत तकनीकी पदों के लिए आयोजित परीक्षा में सिरमौर जिले की मानवीन कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अब वह चेन्नई अकादमी में ऑफिसर का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। परीक्षा में मिली सफलता से गांव सूरजपुर समेत पूरे जिले में खुशी की लहर है। मनवीन कौर सिरमौर जिले की पहली महिला है जिसने इलेक्ट्रिकल विंग की परीक्षा में देश में दूसरा रैंक हासिल किया है।

विज्ञापन


सूरजपुर निवासी जीएस सैनी ने कहा कि पोती मानवीन ने परिवार का नाम ऊंचा किया है। मानवीन के पिता भूपेंद्र सिंह सैनी बद्दी स्थित एक कंपनी में अधिकारी हैं। मानवीन ने पांवटा स्कॉलर्स होम स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ली। इंजीनियरिंग कॉलेज पटियाला से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की और अब चेन्नई में आर्मी ऑफिसर प्रशिक्षण अकादमी में ट्रेनिंग पूरी कर देश की सेवा करेंगी।

द स्कॉलर्स होम स्कूल के निदेशक डॉ. एनपीएस नारंग, गुरमीत कौर नारंग और प्रधानाचार्य निशा परमार ने कहा कि सत्र 2018 में मनवीन कौर स्कूल की छात्रा रही है। मानवीन ने अपनी मेहनत के बलबूते ऊंचा मुकाम हासिल किया। मंगलवार को स्कूल पहुंचने पर मनवीन ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि परिवार ही नहीं, पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि मानवीन देश की सेवा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें