फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार को न्यायालय से मिली जमानत

Thu, 27 Apr 2023 08:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

प्रदेश परिवहन विभाग में सेवारत ट्रैफिक इंस्पेक्टर को गुरुवार को गिरफ्तारी के 29 दिन के बाद हमीरपुर जिला सत्र न्यायालय से जमानत मिल गई। 
विज्ञापन
पेपर लीक मामला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग में सेवारत ट्रैफिक इंस्पेक्टर को गुरुवार को गिरफ्तारी के 29 दिन के बाद हमीरपुर जिला सत्र न्यायालय से जमानत मिल गई। एसआईटी ने पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में 22 मार्च 2023 को ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार, भंग हो चुके कर्मचारी चयन आयोग से निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद और उसके बेटों नितिन और निखिल आजाद के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद 30 मार्च को एसआईटी ने आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार को हमीरपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। 31 मार्च को न्यायालय ने आरोपी को पहले 4 अप्रैल तक पुलिस की रिमांड और उसके बाद न्यायिक हिरासत में भेजा था। वहीं, वीरवार को आयोग के चपरासी किशोरी लाल की जमानत पर भी बहस हुई, लेकिन अब अदालत ने इस मामले पर पुनर्विचार के लिए 3 मई की तारीख तय की है।

विज्ञापन


दूसरे आरोपी चपरासी मदन लाल की जमानत अर्जी गत दिवस न्यायालय खारिज कर चुका है। दलाल सोहन सिंह की जमानत पर शुक्रवार को न्यायालय में सुनवाई होगी। एसआईटी ने पोस्ट कोड 939 पेपर लीक मामले में दलाल सोहन की पत्नी शैलजा और मुख्य आरोपी उमा आजाद की भांजी ममता उर्फ सोनिया को गिरफ्तार कर न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। दोनों से एसआईटी ने वीरवार को विजिलेंस थाना में लंबी पूछताछ की। वहीं, पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में आरोपी एचएएस अधिकारी एवं पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर की जमानत पर शनिवार को न्यायालय में सुनवाई होनी है। उधर, एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार को न्यायालय से जमानत मिलने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें