फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी दफ्तर के कर्मचारी से 11.42 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारी से लाखों रुपये की ठगी मामले में पुलिस ने कोलकाता से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंकज दास (29), हटगछिया, साइंस सिटी, प्रगति मैदान कोलकाता के रूप में हुई है। जांच के मुताबिक 11.42 लाख रुपये की ठगी मामले में आरोपी के खाते में रकम जमा हुई थी। मामले में अभी मुख्य आरोपी राहुल देव सहित तीन अन्य पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं।
विज्ञापन

21 अगस्त को थाना सदर में दी शिकायत के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित बिलासपुर निवासी टावर लगाने के बदले 25 लाख मिलने के झांसे में आ गया। सहमति जताने पर शातिर ने टावर लगाने की लाइसेंस फीस की एवज में सबसे पहले पीड़ित से बैंक खाते में कुछ पैसे डलवाने की बात कही। इस तरह से 7 महीने तक कर्मचारी ने कुल 11 लाख 42 हजार रुपये की राशि शातिर के बताए सात अलग-अलग खातों में जमा करवा दी। अब दो महीने बाद पुलिस को सफलता हासिल लगी और मामले में संलिप्त आरोपी को वेस्ट बंगाल के माल रोड दमदम से गिरफ्तार कर शिमला ले आई। रविवार को अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि मामले में तफ्तीश जारी है।
--
बैंक और रिश्तेदारों से उधार लिए थे पैसे
शिकायत के मुताबिक 1 जनवरी को उसे एक निजी कंपनी की तरफ से कॉल आई। निजी कंपनी का मैनेजर बताकर आरोपी राहुल देव ने टावर लगाने की पेशकश में 25 लाख रुपये एडवांस देने का प्रस्ताव दिया। पीड़ित ने साढ़े 6 हजार रुपये उसके बताए खाते में ट्रांसफर करवा दिए। दूसरी बार बीमा के नाम पर 50 हजार, तीसरी बार सिविल स्कोर बढ़ाने पर 50 हजार, चौथी बार ग्रीन टैक्स बनने पर 3 लाख 50 हजार, पांचवीं बार इनकम टैक्स पर चार लाख, छठी बार टैक्स फीस पर 1 लाख 70 हजार और सातवीं बार रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 1 लाख 16 हजार रुपये शातिर के बताए खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करवा दिए। पीड़ित के मुताबिक उसने बैंक से लोन लिया था, इसके अलावा संबंधियों से पैसे उधार लिए थे।
विज्ञापन

रामपुर का युवक 5.08 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
शिमला। पुलिस ने राजधानी के बालूगंज क्षेत्र में एक युवक से 5.08 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान राजेश कुमार रामपुर निवासी के तौर पर हुई है। राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल यूनिट शिमला और सीआईडी की टीम ने टूटीकंडी के पास यह कार्रवाई की। रविवार को इसे अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें