फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सीएम का फर्जी पीएसओ बन जमाई धौंस, आरोपी पर केस दर्ज, अभद्र भाषा के इस्तेमाल का भी आरोप

Sun, 21 Jul 2024 07:58 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का फर्जी पीएसओ बनकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ताओं पर धौंस जमाने वाले के खिलाफ असली पीएसओ ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद इस संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर ली है।
 
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का फर्जी निजी सुरक्षा अधिकारी बन एक व्यक्ति ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फोन करके धौंस जमाई। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया है। सीएम के पीएसओ अभिषेक को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत छोटा शिमला थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद इस संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर ली है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सीएम के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) के नाम से एक शख्स कॉल कर रहा था। इस दौरान आरोपी अपने पद की धौंस जमाकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था। जब कई कार्यकर्ताओं को इस तरह की कॉल आई तो किसी ने इस बारे में मुख्यमंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) अभिषेक निवासी मंडलीन पीओ निहरी, तहसील रक्कड़ जिला कांगड़ा को इस बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने खुद भी इस बताए गए नंबर पर कॉल किया तो आरोपी ने उन्हें भी अपना नाम अभिषेक और खुद को सीएम का पीएसओ बताया।

उसने बताया कि वह बेला, नादौन का रहने वाला है। इससे वह भी दंग रह गए और मामले की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने मामले की शिकायत छोटा शिमला थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच के बाद तथ्यों को खंगालने के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 204, 351(2) के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी जल्द गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें