फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल समेत दो लोग चिट्टे साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोदय पंजाब के लिए जरूरी
विज्ञापन



स्पेशल सेल की टीम ने खलीनी के होटल में पकड़ा 23 ग्राम चिट्टा, अदालत में आज पेश होंगे आरोपी

मोहाली से घूमने आए थे शिमला, पूछताछ जारी

शिमला। राजधानी में पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने पंजाब के दो लोगों को चिट्टे/हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपी कुणाल शर्मा और देवेंद्र उर्फ पृथ्वी पंजाब के मोहाली के निवासी हैं। इनके कब्जे से 23.04 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार और हेड कांस्टेबल मनोज शर्मा ने यह कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी शिमला घूमने आए थे। इनमें से एक आरोपी की चंडीगढ़ पुलिस की बटालियन में बतौर कांस्टेबल तैनात है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी मोहाली से शिमला घूमने आए थे। यहां पर दोनों खलीनी में एक होटल में ठहरे थे। सूचना पर मंगलवार देर रात पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने होटल में दबिश दी। कमरा नंबर 101 में दो युवक बैठे थे। चेकिंग में इनके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस की जांच में यह पदार्थ चिट्टा निकला। फिलहाल इन्हें न्यू शिमला थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है। बुधवार को इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कहां से चिट्टा लेकर आए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि आरोपियों के संपर्क में आए संदिग्ध लोगों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें