फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में जंगल की आग का मोबाइल पर तुरंत आएगा मैसेज

Thu, 04 Apr 2019 11:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर त्रिपुरारी सांख्यान, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल में गर्मी के सीजन में जंगलों में लगने वाली आग की स्थानीय लोगों को अब तुरंत सूचना मिलेगी। अधिकारियों, स्वयंसेवियों और स्थानीय लोगों को फोन पर इसका संदेश जाएगा। आग कहां लगी है सैटेलाइट के माध्यम से इसकी जानकारी भी सटीक मिलेगी।

विज्ञापन


इससे सूबे के जंगलों में आग को तुरंत काबू पाया जा सकेगा। वन विभाग के मुताबिक शिमला में स्थित उनकी जीआईएस लैब ने भुवन नामक साइट से करार किया है, जिसका कंट्रोल रूम हैदराबाद में है। यह साइट सैटेलाइट के जरिये इस बात का पता लगाएगी कि किस जंगल में आग लगी है।

हिमाचल के किसी भी जंगल में आग लगने पर इसकी जानकारी तुरंत जीआईएस लैब को दी जाएगी और इस लैब से आग लगे जंगल के साथ रहने वाले विभाग के पास पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर अलर्ट जारी कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग से जोड़े जा रहे अधिक से अधिक युवा : डीएफओ

फाइल फोटो
गौरतलब है कि हर साल गर्मियों में जंगलों में आग लगने से करोड़ों की वन संपदा राख हो जाती है। कई वन्य प्राणी भी मौत की आगोश में समा जाते हैं। आग के इस तांडव को रोकने के लिए वन विभाग ने इस बार एक नई पहल की है।

इसके जरिये जिस भी जंगल में आग लगेगी, तो इसकी तुरंत सूचना विभाग के पास पंजीकृत उस जंगल के नजदीक रहने वाले स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों को मोबाइल फोन पर मिलेगी। इस तरह ये स्वयंसेवक विभाग की टीम के साथ मिल कर आग को बुझाने में अहम भूमिका निभा पाएंगे। 

डीएफओ मंडी एसएस कश्यप ने बताया कि वन विभाग जंगलों के निकट रहने वाले अधिक से अधिक युवाओं को अपने साथ जोड़ रहा है। उनके नंबरों को शिमला स्थित विभाग की लैब में दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें