फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला जिले में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही गांव के चार लोगों की मौत

Thu, 05 May 2022 05:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/रोहड़ू

सार

शिमला जिले के रोहड़ू में एक सड़क हादसे में एक ही गांव के चार लोगों की मौत हो गई है। चारों लोग शादी समारोह से वापस अपने गांव भोलाड़ आ रहे थे। 
विज्ञापन
रोहड़ू में कार हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में रोहड़ू के छुपाड़ी में बुधवार देर रात एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार चार लोगों ने दम तोड़ दिया। चारों लोग शादी समारोह से वापस अपने गांव भोलाड़ आ रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने बताया कि हादसा बुधवार देर रात हुआ। गाड़ी में जुब्बल तहसील के भोलाड़ गांव के रहने वाले देविंद्र अत्री (48), त्रिलोक राक्टा (35), आशीष (28), कुलदीप (35) सवार थे। चारों की हादसे के बाद मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता गुरुवार सुबह लगा। स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं। 

विज्ञापन


लाहौल के ठोलंग में खाई में गिरी इनोवा, चालक की मौत
वहीं, तांदी-किलाड मार्ग पर ठोलंग गांव के के पास इनोवा कार गहरी खाई में लुढ़कने से चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्जकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार देररात इनोवा कार ठोलंग के समीप तोजिंग नाला में सड़क से करीब 300 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में वाहन को चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मृतक जोगिंद्र सिंह के शव को निकालकर केलांग पहुंचाया। तहसीलदार केलांग नरेंद्र ने बताया कि जिला प्रशासन ने मृतक के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने ससुराल मडग्रां की तरफ निकला था लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें