हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में लग्जरी बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में सात बस यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। अंब के गांव दिलवां में यह हादसा हुआ है।
सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से धर्मशाला जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
वहीं जिला मंडी में मंडी-जोगिंद्र नगर मार्ग पर ट्रक और कार की टक्कर में कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।