फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Kala Amb Sirmaur: कालाअंब में ट्रक ने दो मोटरसाइकिल को रौंदा, एक राहगीर भी आया चपेट में, चार घायल

Fri, 05 Jul 2024 07:15 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के कालाअंब में एक ट्रक ने आगे चल रही दो मोटरसाइकिलों सहित एक राहगीर को चपेट में ले लिया। एक मोटरसाईकिल को ट्रक अपने नीचे करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया और इस दैारान नाले में पलट गया। 
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर जोहड़ों में एक ट्रक ने आगे चल रही दो मोटरसाईकिलों सहित एक राहगीर को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि एक मोटरसाईकिल को ट्रक अपने नीचे करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया और इस दैारान नाले में पलट गया। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। उधर, बताया जा रहा है कि ट्रक के आगे करीब 4 मोटरसाईकिलें थी, जिनमें से दो एक तरफ गिर गई जब कि दो अन्य चपेट में आई। 

विज्ञापन



सुबह 9 बजे पेश आया हादसा
प्राप्त जानकारी के अनसार हादसे में घायल सुनील, एक अन्य बाइक सवार सुभाष और रजत को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि चौथे घायल व्यक्ति अमित चौहान की दोनों टांगो में फ्रेक्चर हुआ है। बहरहाल, पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा सुबह करीब 9 बजे उस समय पेश आया जब अमित चौहान बाइक पर सुनील के साथ सड़क पर जा रहा था तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक सहित एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी। साथ ही एक पैदल चल रहा व्यक्ति भी चपेट में आकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। लिहाजा, हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।  मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें