जानकारी के अनुसार बुधवार को स्कूल बंद होने के बाद देर शाम तीन-चार बच्चे सपरून स्कूल की छत पर चले गए। बच्चे स्कूल के साथ बनी दूसरी बिल्डिंग की छत पर जंप करने लगे। इसी बीच एक बच्चा गिर गया।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला मुख्यालय के साथ लगते सपरून स्कूल में एक आठ वर्षीय बच्चे की खेलते-खेलते मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्चा अपने दोस्तों के साथ स्कूल प्रांगण में खेल रहा था और एक छत से दूसरी पर छलांग लगाने का प्रयास कर रहा था कि अचानक गिर गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार को स्कूल बंद होने के बाद देर शाम तीन-चार बच्चे सपरून स्कूल की छत पर चले गए। बच्चे स्कूल के साथ बनी दूसरी बिल्डिंग की छत पर जंप करने लगे। इसी बीच एक बच्चा गिर गया। आसपास के लोगों ने जब यह देखा तो बच्चे को अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि सपरून स्कूल में बुधवार शाम एक बच्चे की छत से गिरने से मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।