सुजानपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के पुत्र अभिषेक राणा को प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बड़ा दायित्व सौंपा है। राठौर ने तत्काल प्रभाव से उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच विधानसभा क्षेत्रों वाले हमीरपुर जिले से छह पर्यवेक्षक तैनात कर नए समीकरण के संकेत दिए हैं। गत दिवस पीसीसी ने हमीरपुर के भोरंज से तीन लोगों बलविंद्र बबलू, प्रेम कौशल और अतुल कड़ोहता, बड़सर से दीपक शर्मा और कमल पठानिया, सुजानपुर से अभिषेक राणा को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।