फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक राणा को कांग्रेस के सोशल मीडिया और आईटी विभाग की कमान

Thu, 01 Aug 2019 07:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सुजानपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के पुत्र अभिषेक राणा को प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बड़ा दायित्व सौंपा है। राठौर ने तत्काल प्रभाव से उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच विधानसभा क्षेत्रों वाले हमीरपुर जिले से छह पर्यवेक्षक तैनात कर नए समीकरण के संकेत दिए हैं। गत दिवस पीसीसी ने हमीरपुर के भोरंज से तीन लोगों बलविंद्र बबलू, प्रेम कौशल और अतुल कड़ोहता, बड़सर से दीपक शर्मा और कमल पठानिया, सुजानपुर से अभिषेक राणा को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

विज्ञापन


विस चुनाव में कांग्रेस को पांच में से तीन सीटों पर जीत मिली है। पांच हलकों वाले जिले से छह पर्यवेक्षकों की नियुक्ति चर्चा का विषय बनी हुई है। अब अभिषेक राणा को आईटी और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले अभिषेक राणा युवा कांग्रेस में सचिव, महासचिव और प्रवक्ता पद पर अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पद पर हैं। आधुनिक युग में सोशल मीडिया तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसी को देखते हुए 26 साल की उम्र में पार्टी हाईकमान ने उनकी प्रदेश सचिव पद के साथ इस महत्वपूर्ण पद पर ताजपोशी कर दोहरी जिम्मेदारी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें