आईआईटी और टिफिर में चयन के बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलूरू में इंटेग्रेटेड पीएचडी के लिए जोगिंद्रनगर के अभय भारद्वाज का चयन देश भर के चयनित 9 छात्रों में हुआ है। अभय के पिता कुशाल भारद्वाज ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की मेरिट सूची के आधार पर यह चयन हुआ है। 29 मई से शुरू हुई चयन प्रक्रिया का परिणाम जून में घोषित हुआ।
विज्ञापन
जिसमें उनके बेटे ने देशभर में 9वां स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि रिसर्च के लिए देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च बॉंबे, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलूरू शामिल हैं। जिसमें पंजीकरण के लिए अभय ने घर बैठे ही बिना कोचिंग, बिना ट्यूशन तैयारी कर तीनों प्रतिष्ठित संस्थानों की टॉप रैंकिंग में स्थान बनाया।
बताया कि इससे पहले अभय का टिफिर मुंबई के लिए देश भर से मात्र 15 बच्चों में चयन हुआ था। और अब अभय आईआईटी जैम में टॉप 20 में स्थान बनाते हुए वे अपनी मनपसंद की किसी भी आईआईटी में प्रवेश के लिए पात्र हो गए। इनकी माता विधु भारद्वाज सरकारी कॉलेज में अंग्रेजी विषय की प्रोफेसर हैं।