फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP Himachal: डैमेज कंट्रोल के लिए मनीष सिसोदिया आएंगे शिमला, नई कार्यकारिणी की होगी घोषणा

Mon, 06 Jun 2022 09:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के नए सह प्रभारी संदीप पाठक मंगलवार को शिमला आ रहे हैं। आप नेता सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद पाठक को हिमाचल का सह प्रभारी नियुक्ति किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डैमेज कंट्रोल के लिए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के नए सह प्रभारी संदीप पाठक मंगलवार को शिमला आ रहे हैं। आप नेता सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद पाठक को हिमाचल का सह प्रभारी नियुक्ति किया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सिसोदिया शिमला में हिमाचल आप कार्यकारिणी की घोषणा कर सकते हैं। प्रदेश कार्यकारिणी को बर्खास्त हुए करीब ढाई महीने हो गए हैं। तब से पार्टी बिना प्रदेशाध्यक्ष और महासचिव के चल रही है।

विज्ञापन


दूसरे, हिमाचल में प्रदेशाध्यक्ष रहे अनूप केसरी का इस्तीफा, एक कार्यकर्ता की ओर से सोशल मीडिया पर खालिस्तान को लेकर टिप्पणी और दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री और हिमाचल चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी ने पार्टी नेताओं को नुकसान हुआ है। इसको लेकर भी ये नेता स्थिति स्पष्ट करेंगे। पंजाब में सरकार बनाने के बाद चार दिन के भीतर हिमाचल में 15 हजार से ज्यादा लोगों ने आम आदमी पार्टी ने सदस्यता ग्रहण की। हिमाचल में आप का कुनबा बढ़ता जा रहा था। इसी बीच, पार्टी के अध्यक्ष रहे अनूप केसरी के इस्तीफे ने सबको चौंका दिया। अब हिमाचल चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी से भी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। 

केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही भाजपा: गौरव 
 आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि भाजपा केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन को सात दिन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिरासत में ले रखा है। जैन के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई कर भाजपा क्या संदेश देना चाहती है। आज देश भर में जैन समुदाय के लोग यह जानना चाहते हैं कि आठ साल पुराने मामले में झूठे केस बनाकर उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया है? 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें