फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी उपलब्धि: हिमाचल की आंचल ने स्कीइंग में रचा इतिहास, भारत के लिए जीता कांस्य पदक

Thu, 23 Dec 2021 08:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/ कुल्लू

सार

मनाली की आंचल ठाकुर ने स्कीइंग में भारत के लिए किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीते हैं। वह देश की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं हैं, जिन्होंने स्कीइंग में भारत के लिए किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीते हैं। 
विज्ञापन
आंचल ठाकुर मनाली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरोपियन देश मोंटेनेग्रो में हुई स्कीइंग की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मनाली की आंचल ठाकुर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने अल्पाइन में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। इससे पहले उन्होंने 2018 में भी टर्की में हुई स्कीइंग की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। वह देश की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं हैं, जिन्होंने स्कीइंग में भारत के लिए किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीते हैं।

विज्ञापन


आंचल ठाकुर के पिता रोशन ठाकुर ने बताया कि उनकी बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम चमकाया है। आंचल ठाकुर पिछले दो माह से आस्ट्रिया में स्कीइंग का प्रशिक्षण ले रही हैं। उनका यह प्रशिक्षण अगले माह जनवरी तक चलेगा। आंचल को चीन में होने वाले विंटर ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई भी करना है।  आंचल ठाकुर के पिता रोशन ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 1998 में सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग करवाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें