फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' बदलेगी हिमाचल में बारी-बारी सत्ता सुख भोगने की आदत: संजय

Fri, 18 Mar 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि दो महीने के अंदर तीस प्रतिशत बूथों पर कमेटियां गठित करेंगे। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि आप प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की बारी-बारी सत्ता सुख भोगने की आदत को बदलेगी। आम आदमी पार्टी इस रीत को खत्म कर 2017 में सरकार बनाएगी। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हाल में आया बजट गरीबों के हित में नहीं है।
विज्ञापन


इसमें पूंजीपतियों के लिए रियायत दी गई है। पार्टी के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में संजय सिंह ने कहा कि अरुण जेटली की ईपीएफ पर डेढ़ प्रतिशत टैक्स में बढ़ोतरी कर्मचारियों पर सीधा कुठाराघात था। सुनारों पर लगाए गए एक प्रतिशत आबकारी टेक्स का भी पार्टी कड़ा विरोध करती है। किसानों के हितों का राग अलापने वाली मोदी सरकार ने किसानों के साथ भी धोखा किया है।

ऋण के बोझ तले दबे कई किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार ने किसानों का ऋण माफ नहीं किया। मोदी ने केंद्र सरकार को चंद घरों के पास गिरवी रख दिया है। मोदी सरकार ने अंबानी, अडानी जैसे व्यवसायियों का एक हजार करोड़ रुपये का टैक्स माफ किया।
विज्ञापन


मोदी राज में विजय माल्या 9 हजार करोड़ रुपये की बैंकों को चपत लगाकर खिसक गए। पार्टी दो माह के अंदर प्रदेश के आठ हजार में से तीस प्रतिशत बूथों पर कमेटियां गठित करेगी। यह लक्ष्य पार्टी के संगठन निर्माण के लिए प्राथमिकता पर लिया जा रहा है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश संयोजक डा राजन सुशांत, राजेंद्र घोघरा और प्रीतम भारती समेत कई लोग मौजूद रहे।

वीरभद्र सरकार ने किया धोखा- आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक डा. राजन सुशांत ने कहा कि आने वाले विस चुनावों में प्रदेश में आप ही सरकार बनाएगी। प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और वर्तमान वीरभद्र सरकार ने लोगों के साथ धोखा किया है। इससे लोग अब इन दोनों सरकारों को जान गए हैं। सत्ता में आते ही आम आदमी पार्टी लोगों के हितों का पूरा ख्याल रखेगी ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें