शनिवार को शिमला में मीडिया से बातचीत में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा, एएसएस जोगटा और मुनीश ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले लोगों की पार्टी में कोई जगह नहीं है। देशभर में अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, इससे भाजपा बौखलाहट में है।
आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी के खिलाफ आप ने मोर्चा खोला दिया है। शनिवार को शिमला में मीडिया से बातचीत में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा, एएसएस जोगटा और मुनीश ठाकुुर ने कहा कि महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले लोगों की पार्टी में कोई जगह नहीं है। देशभर में अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, इससे भाजपा बौखलाहट में है। इसके लिए रात 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री हिमाचल पहुंचकर उन्हें टोपी पहना रहे हैं। इन नेताओं ने नड्डा के रोड शो और जनसभा को भी फ्लॉप बताया। उधर, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार गोल्डी ने कहा कि आप के शीर्ष नेतृत्व के पास अनूप केसरी के खिलाफ पार्टी की ही महिला के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी का ऑडियो शिकायत के रूप में पहुंचा था।
विज्ञापन
इस ऑडियो में अनूप केसरी ने सब कुछ स्वयं स्वीकार किया है। इस सारे घटनाक्रम पर जब शीर्ष नेतृत्व ने फैसला सुनाना था तो उससे ठीक एक दिन पहले केसरी ने भाजपा का दामन थाम लिया। गोल्डी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई ही आम आदमी पार्टी का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि अनूप भी अच्छी तरह से जानते थे कि इस तरह के व्यक्ति को भाजपा ही अपनी पार्टी में शामिल करेगी। वहीं, आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि आप आम और ईमानदार लोगों की पार्टी है, जिसमें भ्रष्ट और तानाशाह व्यक्तियों के लिए कोई भी जगह नहीं है।