फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी: सत्येंद्र जैन बोले- ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित

Thu, 07 Apr 2022 11:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

हिमाचल प्रदेश आप आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने मंडी में मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरे 68 विधानसभा क्षेत्रों में बड़े स्तर पर चुनावी अभियान चलाया जाएगा। साथ ही इसी माह सीएम के विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का बड़ा कार्यक्रम की भी बात कही।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश आप आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने मंडी में मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरे 68 विधानसभा क्षेत्रों में बड़े स्तर पर चुनावी अभियान चलाया जाएगा। साथ ही इसी माह सीएम के विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का बड़ा कार्यक्रम की भी बात कही। कहा कि मंडी हिमाचल के मुख्यमंत्री का जिला है, इसलिए यहां विशेष फोकस रहेगा। संपत्ति अटैच करने के मामले पर सफाई देते हुए उन्होंने  ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया।

विज्ञापन


कहा कि ये सात साल पुराने मामले हैं। कोर्ट में सब साफ हो जाएगा।  आदमी पार्टी को किसी को हराने के लिए बड़े चेहरों की जरूरत नहीं। उन्होंने युवाओं और समाजसेवियों को आगे आने का आह्वान किया। प्रदेश में पांच लाख सदस्यों को जोड़ने का इस माह का लक्ष्य है। तीन लाख जुड़ चुके हैं। कहा कि शिमला नगर निगम के चुनाव आम आदमी पार्टी लड़ेगी या नहीं, जल्द फैसला लिया जाएगा। 50-50 का फ्रेंडली मैच खेलने वाली भाजपा खत्म होगी। हिमाचल में आप को अच्छे लोगों की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें