फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: दीपावाली पर घर जा रहे युवक की ऊहल नदी में गिरकर मौत

Fri, 05 Nov 2021 04:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, द्रंग (मंडी)

सार

 मंडी जिले की चौहारघाटी की वरधाण पंचायत में युवक की ऊहल नदी में गिरकर मौत हो गई। युवक हाल ही में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का ग्राउंड टेस्ट पास कर जोगिंद्रनगर के किसी कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहा था। मृतक युवक प्रेम लाल (21) पुत्र सरूप चंद निवासी सिल्हाफाट डाकघर वरधाण उपतहसील टिक्कन का रहने वाला था। 
विज्ञापन
दी में गिरकर युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की चौहारघाटी की वरधाण पंचायत में युवक की ऊहल नदी में गिरकर मौत हो गई। युवक हाल ही में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का ग्राउंड टेस्ट पास कर जोगिंद्रनगर के किसी कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहा था। मृतक युवक प्रेम लाल (21) पुत्र सरूप चंद निवासी सिल्हाफाट डाकघर वरधाण उपतहसील टिक्कन का रहने वाला था। प्रेम लाल बुधवार को जोगिंद्रनगर से अपने गांव सिल्हाफाट जा रहा था। वरधाण में राशन डिपो से खाद्य सामग्री लेकर ऊहल नदी पार करते समय पांव फिसलने से गिर गया। युवक का शव शुक्रवार सुबह ऊहल नदी में बरामद हुआ है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पधर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेने के बाद नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिस जगह शव बरामद हुआ, वहां पर गेहूं का बोरा भी नदी में गिरा पाया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने घटना की पुष्टि की है। बता दें कि वरधाण पंचायत के करीब आधा दर्जन गांव के लोगों को ऊहल नदी पार करनी पड़ती है। ऐसे में इस घटना से चौहारघाटी के ग्रामीणों में सरकार के खिलाफ आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें