फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलिंग में पैराग्लाइडर से नीचे गिरने से युवक की मौत, पायलट पर मामला दर्ज

Mon, 10 Feb 2020 12:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिलिंग से टेंडम उड़ान भरने वाले एक युवक की हादसे में मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर युवक को पैराग्लाइडर में ले जाने वाले पायलट के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पायलट श्याम लाल (30) पुत्र रिदकु धर्माण के साथ अक्षय पुत्र (22) रूप लाल फूंग बरोट ने शाम को बिलिंग से पैराग्लाइडर से उड़ान भरी।

विज्ञापन


पायलट के अनुसार टेकऑफ  करते ही अक्षय ने कहा कि वह ठीक महसूस नहीं कर रहा है। पायलट ने उसे आगे की तरफ  बैठने को कहा। इतने में बीच रास्ते में ही अक्षय नीचे पेड़ पर जा गिराए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

पायलट ने चौगान में पैराग्लाइडर को लैंड करने के बाद इसकी जानकारी दी। एसडीएम छवि नांटा ने बताया कि  पायलट पर्यटन विभाग के पास पंजीकृृत नहीं है। वहीं, डीएसपी पूर्ण ठुकराल ने बताया कि शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें