फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कनलोग में बनेगा दो मंजिला कम्युनिटी सेंटर, पार्किंग भी बनेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह के लिए लोग बुक करवा सकेंगे सामुदायिक भवन, होटलों में नहीं देने पड़ेंगे लाखों रुपये
विज्ञापन

एमसी के सदन में मिल चुकी है मंजूरी, जल्द शुरू होगा कार्यसंवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के कनलोग वार्ड के हजारों सैकड़ों लोगों को विवाह और अन्य समारोहों के लिए अब होटल बुक करवाने की जरूरत नहीं रहेगी। नगर निगम कनलोग वार्ड में कम्युनिटी सेंटर (सामुदायिक भवन) बनाएगा। इस सेंटर के बनने से वार्ड के हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी। सेंटर के भवन का कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
नगर निगम का दावा है कि दो मंजिला बनने वाले कम्युनिटी सेंटर में विभिन्न कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से लोग करवा सकेंगे। भवन में दो बड़े हॉल बनाए जाएंगे। लोगों को होटलों में शादी समारोह के लिए लाखों रुपये देने पड़ते हैं। सामुदायिक भवन बनने के बाद लोग हजारों रुपये का किराये पर इसकी बुकिंग करवा सकेंगे। भवन में छोटे कमरों के साथ दो मंजिला पार्किंग भी बनेगी। इससे वार्ड की पार्किंग की समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगी। अभी लोग सड़कों के किनारे ही वाहन खड़े करने को मजबूर हैं। इस कारण अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है तथा कई बार शरारती तत्व वाहनों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन


वार्ड के पार्षद चमन प्रकाश ने बताया कि कम्युनिटी सेंटर को लेकर एस्टीमेट बनाया जा रहा है। इसके डिजाइन को लेकर टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। नगर निगम के कनलोग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी जमीन पर एक मल्टी स्टोरी कम्युनिटी सेंटर बनेगा। यह भवन लोगों के लिए सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के काम आएगा। हालांकि जिस जमीन पर यह कम्युनिटी सेंटर बनना है। वह वन विभाग की है, इसलिए निर्माण से पहले वन विभाग की अनुमति लेना जरूरी है। इसके लिए नगर निगम ने 0.1072 हेक्टेयर जमीन को अपने नाम करवाने का प्रस्ताव भेजा था। बताया जा रहा है कि यह जमीन नगर निगम के अधीन ही है। ऐसे में अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम के सदन में भवन के निर्माण को लेकर रखे प्रस्ताव मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शिमला शहर में शादी समारोह के आयोजन के लिए लोग वेंक्वेट हॉल और होटलों पर निर्भर है। शहर में टूरिस्ट सीजन के दौरान होटल अक्सर पैक रहते हैं। इस दौरान होटलों में शादी समारोह के आयोजन के लिए हॉलों की बुकिंग के लिए दोगुना दाम वसूले जाते हैं। ऐसे में वार्डों में अगर कम्युनिटी सेंटर बनते हैं तो लोगों को बड़ी राहत मिलनेे की उम्मीद है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें