फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दलाश में जंगल की आग में दो मंजिला मकान जलकर राख

Sat, 07 Jan 2023 07:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, दलाश (कुल्लू)

सार

कुल्लू जिले के दलाश क्षेत्र की तलुणा पंचायत के ओलवा गांव में जंगल की आग में दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में घर के साथ ही सारा सामान जल गया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के जंगल में पिछले दो दिन से आग लगी हुई थी, जिसे बुझाने का लोग भरसक प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
दो मंजिला मकान जलकर राख - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के दलाश क्षेत्र की तलुणा पंचायत के ओलवा गांव में जंगल की आग में दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में घर के साथ ही सारा सामान जल गया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के जंगल में पिछले दो दिन से आग लगी हुई थी, जिसे बुझाने का लोग भरसक प्रयास कर रहे थे। इसी बीच यह मकान आग की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार तालीनीधार गांव के साथ बशता के जंगल में शुक्रवार देर शाम किसी कारणवश आग लगी गई। शनिवार को जंगल की आग अचानक गांव की ओर बढ़ गई। लोगों ने हर संभव प्रयास किया कि आग गांव और खेतों की ओर न बढे़ लेकिन दोपहर बाद आग बेकाबू होकर गांव तक पहुंच गई।

विज्ञापन


इसमें श्यामदास का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। हालांकि परिवार के सदस्यों और लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। श्यामदास और उनके परिवार के सामने ही पूरा मकान जलकर राख हो गया। इसमें मकान के भीतर रखा लाखों रुपये का सामान भी जल गया है। आग लगने की सूचना मिलते अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही मकान जलकर राख हो गया था। आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से तहसीलदार और पटवारी को मौके पर भेज दिया गया है। जल्द नुकसान का आकलन करके हर संभव मदद की जाएगी।

मकान की चौथी मंजिल में भड़की आग कटराईं में 50 हजार का नुकसान
ऊझी घाटी के कटराईं में एक मकान में आग लगने का मामला सामने आया है। मकान की चौथी मंजिल में बना कमरा जल गया है। करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। मकान को आग की भेंट चढ़ने से बचाया। पतलीकूल क्षेत्र के तहत कटराईं में शनिवार दोपहर 02:00 बजे मकान में आग लग गई। मकान से धुआं निकलता देख ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण दमकल विभाग की मदद लेनी पड़ी। अग्निशमन केंद्र पतलीकूहल के प्रभारी छापेराम ने कहा कि कटराईं निवासी संजीव के मकान में आग लगी थी। चौथी मंजिल पर बना कमरा जल गया है। करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें