फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: रोहतांग के साथ ऊंची चोटियों में गिरे बर्फ के फाहे, प्रदेश में चार दिन खराब रहेगा मौसम

Sat, 07 Jan 2023 07:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

रोहतांग दर्रा के साथ लेडी आफ केलांग, मुलकिला, घेपन पीक, कुगती पास, नीलकंठ, हनुमान टिब्बा और देऊ टिब्बा बर्फ से सफेद हो गए हैं।
विज्ञापन
टियों में गिरे बर्फ के फाहे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल के साथ मनाली की ऊंची चोटियों में शनिवार को बर्फ के फाहे गिरे। रोहतांग दर्रा के साथ लेडी आफ केलांग, मुलकिला, घेपन पीक, कुगती पास, नीलकंठ, हनुमान टिब्बा और देऊ टिब्बा बर्फ से सफेद हो गए हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में धुंध छाए रहने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। यहां अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 11 जनवरी तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है।राजधानी शिमला में करीब एक सप्ताह बाद दिन भर धूप खिली रही। शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सुधार होने से बीते दिनों बढ़ी कड़ाके की ठंड से हल्की राहत मिली है।

विज्ञापन


शनिवार को सोलन में अधिकतम तापमान 25.0, चंबा-भुंतर में 22.6, सुंदरनगर में 21.7, हमीरपुर में 21.4, मंडी में 21.2, कांगड़ा में 21.1, बिलासपुर में 20.5, धर्मशाला में 20.0, शिमला में 19.0, मनाली में 15.4, डलहौजी में 15.3, कल्पा में 13.2 और केलांग में 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में शनिवार सुबह और शाम के समय धुंध छाई रही। उधर, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.3, कुकुमसेरी में माइनस 2.0, कल्पा में 1.0, सुंदरनगर में 2.7, ऊना-सोलन-बिलासपुर में 3.0, मंडी में 3.1, भुंतर में 3.6, हमीरपुर में 3.9, मनाली में 4.0, कांगड़ा में 5.6, चंबा में 5.8, कुफरी में 6.4, नाहन में 7.2, शिमला में 7.8, डलहौजी में 8.3 और धर्मशाला में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें