फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चमियाना में रोगियों और तीमारदारों के लिए बनेगा सराय भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
भवन के लिए जमीन चिह्नित कर सरकार की मंजूरी के लिए भेजा प्रस्ताव, एक संस्था उठाएगी सारा खर्च
विज्ञापन

अभी होटलों में ठहरने के लिए मजबूर हैं तीमारदार-रोगी

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में प्रदेशभर से उपचार करवाने आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए सराय भवन बनेगा। इसके लिए चंडीगढ़ की एक संस्था ने सराय भवन बनाने की ईच्छा जताई थी। अब अस्पताल प्रबंधन ने सराय भवन के लिए भूमि चिह्नित कर ली है।
अस्पताल प्रबंधन ने प्रस्ताव सरकार को भी भेज दिया है। इस पर सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही इस संस्था के साथ किए जाने वाले करार और उसकी शर्तों को लेकर आवश्यक निर्देश आने पर मामला आगे बढ़ेगा। 18 सितंबर 2025 को सराय भवन निर्माण को उपलब्ध भूमि के लिए जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल प्रबंधन ने प्रदेश सरकार को प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा है।अस्पताल के प्राचार्य एवं एमएस का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे डॉ. बृज शर्मा ने माना कि संयुक्त निरीक्षण के बाद सराय भवन निर्माण को उपयुक्त पाई गई भूमि की जानकारी के साथ पूरा मामला सरकार की मंजूरी के लिए भेज दिया है। सरकार से जो भी आदेश होंगे उसके अनुरूप ही इस भवन के निर्माण का कार्य आगे बढ़ पाएगा।
विज्ञापन


शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर बने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में प्रदेशभर से उपचार करवाने के लिए मरीज आते हैं लेकिन अभी तक इनके ठहरने के लिए उपयुक्त साधन नहीं है। रोगियों और तीमारदारों को अभी शहर में आकर होटलों में ठहरना पड़ता है। इससे उनका खर्च बढ़ जाता है। अस्पताल में पहले तो पहुंचना ही मुश्किल होता है, उसके बाद वहां ठहरना पड़ जाए तो मरीजों तथा तीमारदारों की परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन



भवन में बनेंगे 150 कमरे, 50 बिस्तरों की डोरमेट्री

चंडीगढ़ की तुलसीराम भगीरथ राम मेमोरियल चैरिटेबल सोसायटी ने भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाने पर सराय भवन निर्माण करने की इच्छा जताई थी। भवन में 150 कमरों और 50 बिस्तरों की तीमारदारों के लिए डोरमेट्री बनाने की योजना है। सरकार से अनुमति मिलने पर इसका निर्माण सोसायटी कर पाएगी। सोयायटी इसका पूरा खर्च उठाने को तैयार है। इस प्रस्ताव और पेशकश के बाद ही जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने सराय निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें