फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं के सोते ही हॉस्टल में घुसने लगा नकाबपोश

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉस्टल में देर रात छात्राएं अभी सोने ही लगी थी कि अचानक एक नकाबपोश खिड़की से अंदर घुसने लगा। छात्राएं ये देखकर सहम गई और चिल्लाने लगीं। सभी छात्राएं अपने अपने कमरे से बाहर आ गई और जोर जोर से शोर मचाने लगी।
विज्ञापन


इसके बाद नकाबपोश तो भाग गया मगर छात्राओं के मन में डर अभी भी बना हुआ है। ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के एकमात्र आयुर्वेदिक स्नातकोत्तर शिक्षण संस्थान बैजनाथ में सामने आया है। बताया जा रहा है कि हॉस्टल में कोई भी चौकीदार तैनात नहीं है।

इसी का नतीजा है कि शुक्रवार को देर रात एक नकाबपोश ने छात्रावास में घुसने की कोशिश की। प्रशिक्षु छात्राओं की ओर से शोर मचाने पर नकाबपोश वहां से भाग गया। पुलिस जांच कर रही है कि क्या यह शख्स चोरी करने आया था या किसी तरह की छेड़खानी करने।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी घुस चुके हैं अनजान शख्स

इस संबंध में बाकायदा प्रशिक्षुओं ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई है। हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की मानें तो यह पहला मौका नहीं है कि हॉस्टल में ऐसी घटना हुई हो। इससे पूर्व भी अनजान व्यक्तियों के हॉस्टल में प्रवेश की घटनाएं घटित हो चुकी हैं।

छात्रावास से लैपटॉप और टैब आदि गुम हो चुके हैं। संस्थान के दो हॉस्टलों में 160 से अधिक प्रशिक्षु छात्राएं रहती हैं। इन दोनों ही हॉस्टल में चौकीदार की व्यवस्था के साथ अन्य कोई भी सुरक्षा के प्रबंध नहीं किए गए हैं।

प्रशिक्षुओं का कहना है कि संस्थान का पूरा परिसर ही सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित नहीं है। हॉस्टल के पीछे वाला भाग पूरी तरह से अनसेफ है। उधर, एससीए अध्यक्ष डॉ सचिन का कहना है कि अनेक मर्तबा उच्च अधिकारियों से चौकीदार की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है। लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया है। सोमवार को संस्थान प्रबंधन से फिर इस संबंध में बात की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें