फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठ पर लकड़ी ले जा रहा युवक यमुना नदी में डूबा, मौत

Thu, 07 Apr 2016 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
युवक अपनी पीठ पर लकड़ी लाद कर नदी को पार करने के प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
हिमाचल के पांवटा में पुजारीघाट के समीप एक युवक यमुना नदी में डूब गया। पीठ पर लकड़ी लेकर युवक नदी के बीच से गुजर रहा था। अचानक पीठ से लकड़ी का बोझा फिसला। इसको पकड़ने के लिए युवक आगे बढ़ा। युवक को तैरना नहीं आता था। नतीजतन नदी में तेज बहाव की चपेट में आने से बह गया।
विज्ञापन


पुल के समीप एक व्यक्ति ने बहते हुए देख लिया, जिसके बाद पुलिस व आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय गोताखोर टीम की सहायता से यमुना नदी क्षेत्र में डूबे युवक की तलाश शुरू कर दी गई। मिली जानकारी अनुसार उत्तराखंड के मटक माजरी निवासी इस्लाम(32) पुत्र जमील लकड़ी लेने गया था। दोपहर बाद लकड़ी लेकर वापिस लौट रहा था।

रास्ते में यमुना नदी को पार करना पड़ता है। युवक अपनी पीठ पर लकड़ी लाद कर नदी को पार करने के प्रयास कर रहा था। इस बीच इस्लाम ने अचानक संतुलन खो दिया जिससे पीठ पर लदी लकड़ी गिर कर आगे नदी में तैरने लगी। लकड़ी को बचाने के लिए वह लपका लेकिन उसे तैरना नहीं आता था जिससे युवक गहरी नदी स्थल की तरफ जाकर डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने नदी में डूबते देखा युवक

करीब आधा दर्जन स्थानीय गोताखोर रबड़ ट्यूब व रस्सों का सहायता से डूबे युवक की तलाश में जुट गए और बाद में शव निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला
यमुना पुल के हिमाचल की तरफ वाली क्षेत्र में कौंधर(भीतर गहराई वाला स्थल) बेहद खतरनाक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संभवता युवक इस कौंधर की तरफ फंस गया है। पुजारी घाट के समीप कुछ लोग नहा रहे थे। देहरादून-पांवटा एनएच-7 पर बने यमुना नदी पुल के समीप कुछ लोगों ने युवक को बहते हुए देख लिया।

इसके बाद, उत्तराखंड कुल्हाल बैरियर नाका से एएसआई शैलेंद्र सिंह तथा हिमाचल पांवटा थाने से एएसआई रामपाल की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब आधा दर्जन स्थानीय गोताखोर रबड़ ट्यूब व रस्सों का सहायता से डूबे युवक की तलाश में जुट गए और बाद में शव निकाला गया। एक सप्ताह के भीतर यमुना नदी में डूबने का दूसरा मामला है।

विगत, रविवार को यमुना नदी में उत्तर प्रदेश के गांव पढुआ थाना निघासन निवासी हुसैनी (22) पुत्र ललंसा की डूबने से मौत हो गई थी। उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय गोताखोर टीम के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाल लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें