फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: नाबालिग ने बल्ले से पीट-पीटकर ली दोस्त की जान, पीजीआई में तोड़ा दम

Thu, 01 Apr 2021 06:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
विज्ञापन
घायल नाबालिग ने पीजीआई में तोड़ा दम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के तहत नगरोटा सूरियां की वनतुंगली पंचायत में एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग दोस्त को बल्ले से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।  डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि वनतुंगली के दोनों नाबालिग क्रिकेट खेल रहे थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने दूसरे को बल्ले से बुरी तरह से पीट दिया।

विज्ञापन


परिजन घायल को टांडा अस्पताल ले गए। वहां हालत नाजुक देख पीजीआई रेफर किया गया लेकिन घायल नाबालिग ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। मृतक मोहित (15) के पिता बलबीर ने पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां में शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके बेटे पर उनके ही गांव के एक नाबालिग ने जान से मारने के इरादे से बल्ले से सिर पर वार कर मौत के घाट उतारा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें