फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुठेड़ गांव में देवता खुडीजल, टकरासी नाग और नारायण का हुआ दिव्य मिलन, हजारों लोग उमड़े

Thu, 07 Dec 2023 09:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

कुल्लू में इन दिनों देवी-देवता कई देव कारजों और शाही स्नान के लिए तीर्थ स्थल जा रहे है। ऐसे में जिले के बाह्य सराज की रघुपुर घाटी के गांव कुठेड़ में तीन देवताओं को भव्य देव मिलन हुआ है। 
विज्ञापन
कुठेड़ गांव में भव्य देव मिलन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में इन दिनों देवी-देवता कई देव कारजों और शाही स्नान के लिए तीर्थ स्थल जा रहे हैं। ऐसे में जिले के बाह्य सराज की रघुपुर घाटी के गांव कुठेड़ में तीन देवताओं को भव्य देव मिलन हुआ है। देवता खुडीजल, टकरासी नाग और करशाली नारायण के इस मिलन से पूरी घाटी का माहौल देवमय हो गया। ढोल-नगाड़ों, करनाल, नरसिगों और शहनाई की स्वरलहरियों के बीच हुआ देवमिलन और देव नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। तीनों देवता गुरुवार को अपने-अपने देवालय से पूरे लाव लश्कर के साथ कुठेड़ के लिए रवाना हुए। दोपहर करीब 1:00 देवता खुडीजल का रथ देहुरी स्थित देवालय से निकला और यहां से निकलने के बाद देवता ने लगौटी में कुछ समय से विश्राम किया।

विज्ञापन


जहां बड़ी संख्या में लोग देवता के दर्शन को पहुंचे। वहीं, देवता टकरासी और नारायण का देवरथ भी अपने-अपने देवालय से निकले। मीलों का पैदल सफर करने के बाद शाम करीब 5:00 बजे देवता कुठेड़ अपने भक्त के घर पहुंचे। जहां पूरे गांव के लोगों ने देवताओं को भव्य स्वागत किया। एक साथ तीन देव शक्तियों के मिलन को देखने के लिए पूरी रघुपुर घाटी के लोग जुटे। कारदार शेर सिंह ने कहा कि देवता खुडीजल को एक भक्त द्वारा बुलाया गया है। इसके अलावा टकरासी नाग और नारायण देवता भी पहुंचे है। देवताओं का जगह-जगह स्वागत हुआ और लोगों सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दिया गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें