फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रिज पर ढाबा संचालक और सैलानियों में चले लात घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबे से उठने के लिए कहने पर हुआ विवाद
विज्ञापन

एक युवक बेस बॉल का डंडा लहराता रहा

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। रिज पर चर्च के पास ढाबा संचालकों और सैलानियों के बीच खूब लाते घूंसे चले। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। दोनों पक्ष मारपीट के बाद मौके से भाग निकले। किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने इस संबंध में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

मामला रविवार दोपहर बाद का बताया जा रहा है, जब चर्च के समीप ढाबा में सैलानी बैठे हुए थे। काफी देर तक बैठने के बाद जब संचालक ने इन्हें उठने के लिए कहा तो दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों में काफी देर तक सड़क पर मारपीट होती रही। मारपीट में एक युवक बेस बॉल का डंडा लहराता रहा। मौके पर मौजूद ट्रैफिक कर्मी ने बीच बचाव किया और वायरल लेस के माध्यम से पुलिस को सूचित किया लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही युवक भाग निकले। इससे पहले रिज पर भी मारपीट का मामला सामने आया। यहां पर एक युवक ने बुजुर्ग से मारपीट कर दी। लोगों के बीच बचाव करने के बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ। इस मामले में भी पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई जिस वजह से किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। वहीं लोगों ने रिज पर आए दिन होने वाले झगड़ों को देखते हुए पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की मांग उठाई है जिससे इस तरह की मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें