फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: लातों और डंडे से लड़की की निर्मम पिटाई, आरोपी दादा-दादी गिरफ्तार

Mon, 26 Apr 2021 06:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में लड़की की बेरहमी से पिटाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में नगर परिषद के वार्ड नंबर 10 में एक लड़की की लातों और डंडे से निर्मम पिटाई का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर पिटाई के वीडियो भी वायरल हो गए हैं। लड़की दादा उसे लातों से पीट रहा है और उसे कपड़े धोने के लिए भी कहा जा रहा है। एक दूसरे वीडियो में लड़की की दादी उसकी डंडे से बुरी तरह से पिटाई कर रही है। लड़की की निर्मम पिटाई के वीडियो सामने के बाद यह एकदम से वायरल हो गए।

विज्ञापन


वहीं, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भी छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के पुलिस ने पाया कि वीडियो कुल्लू शहर के देवधार का है। लड़की की पिटाई करने वाले उसके दादा और दादी हैं। बताया जा रहा है लड़की की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती है बावजूद इसके उसकी ऐसी ही पिटाई की जाती है। हालांकि जब इस लड़की की पिटाई की गई तो घर के किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाया। पिटाई के वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी दादा-दादी घर से भाग गए और जंगल के पास मौजूद किसी अन्य व्यक्ति के घर में रह रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

लड़की पर हो रहे अत्याचार के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि जैसे ही शिकायत मिली तो वीडियो का सत्यापन करने के बाद इसमें पिटाई करने वाले आरोपियों की पहचान की। कार्रवाई करते हुए लड़की से मारपीट करने वाले दादा और दादी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ अन्य परिजनों के बयान लिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें