फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला इंस्पायर स्पर्धा के लिए 91 बाल वैज्ञानिकों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब राज्य स्पर्धा में दिखाएंगे हुनर, तीन सौ मॉडलों में हुआ बाल वैज्ञानिकों का चयन
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण पर आधारित होंगे मॉडल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। केंद्र सरकार की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के इंस्पायर मानक अवार्ड योजना-2021 के लिए जिले से 91 बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए चुने गए हैं।
अब यह बाल वैज्ञानिक जारी हुई राशि से अपने प्रोजेक्ट और मॉडल को तैयार कर ऑफलाइन जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शित करेंगे। यदि संक्रमण का खतरा बढ़ा यह स्पर्धा ऑनलाइन होगी। उपनिदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा और इंस्पायर के जिला नोडल अधिकारी दयानंद आजाद ने कहा कि अक्तूबर-नवंबर माह में उनके कार्यालय के माध्यम से जिले के स्कूलों से करीब तीन सौ मॉडल आए थे। इसमें से 91 चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के निजी और सरकारी स्कूलों से इंस्पायर मानक अवार्ड स्पर्धा के लिए डीएवी चौपाल के सिद्धार्थ, शौर्यमान, जीएमएस नावनी की समृद्धि, बमटा स्कूल के अजय कुमार, राहुल, डेजी, दियोट स्कूल की कनक और सुरभि, डीएवी सरस्वती नगर की जन्नत शर्मा, चिखर स्कूल की अंशिका, डीएवी कोटखाई की अनन्या शर्मा, रुद्र चौहान, कोटखाई स्कूल के कुशाग्र, साक्षी, देवगढ़ स्कूल की शीतल, राखी, शालविया चौधरी, मलैंडी स्कूल के आदित्य, शिवान स्कूल के अभिषेक, शोली स्कूल की प्रीतिका, शोली की ही भावना, नेरवा की सृष्टि चौहान, स्नेहा, एलन चौहान, टिक्करी स्कूल की सौनाक्षी चौहान, कृतिका, शिवांश, शिंगला स्कूल की परंपरा, बराल स्कूल की रुचिका का चयन हुआ है।
जिला स्तरीय स्पर्धा
में यह भी चुने गए
जिला स्तरीय इंस्पायर स्पर्धा के लिए खरखां स्कूल की साक्षी शर्मा, सुन्नी की गीतिका शर्मा, दयानंद शिमला की समृद्ध सिंघा, दक्ष भाटिया, आनंदपुर स्कूल के निशांत, जनेड़घाट की महक, एमएएस टुटू की नंदिता, मृदुल ठाकुर, पतगैहर स्कूल के पीयूष शर्मा, महक शांडिल, टिक्कर स्कूल की पायल, मूलबरी स्कूल के ध्रुव, नमन, निखिल, बसंतपुर स्कूल के अक्षित कुमार, बायचड़ी स्कूल नीलाक्षी शर्मा, गुनगुन, धामी स्कूल के ईशान शर्मा, गुम्मा बसंतपुर की पलक, खलग स्कूल के शुभांग मेहता, यश शर्मा, सुरजीत सिंह। कोटी स्कूल की मुस्कान शर्मा, अंशिका, कुफरी स्कूल की कसक, एचपीआईपीएस संजौली आकाश भारद्वाज, विनायक शर्मा, निष्ठा शर्मा का भी चयन किया गया।
ऑकलैंड स्कूल के प्रद्युम्न और प्रसुन्न भी छाए
ऑकलैंड ब्वॉयज स्कूल शिमला के प्रद्युम्न, प्रसुन्न, चैप्सली स्कूल के सक्षम, जगमोहन, जीजस एंड मेरी की देविका, रिया, अनन्या, क्रि सेंट स्कूल टुटू के भुवन वर्मा, भुवन शर्मा, हितेश शर्मा, डीएवी लक्कड़ बाजार स्कूल के अनिमेष शर्मा, भराड़ी स्कूल के साजिद, चौड़ा मैदान स्कूल की तानिया, पोर्टमोर गर्ल्स की आदिति वर्मा, नव्या शर्मा, शायना, फागली की दीक्षा, लालपानी ब्वॉयज स्कूल सर्वेश, जेसीबी स्कूल की महक राघव, लोरेटो कान्वेंट ताराहाल की प्रांजल, सीक्रेड हार्ट स्कूल ढली के अनर्व, बठलावग स्कूल की नेहा, क्यार स्कूल की ऋचा कंवर, दीपाली, दरजोली धार की सुजल, विक्रांत कंवर, मुस्कान, नहोल की आकृति शर्मा, बलग स्कूल की ऋ तिका, बाशाधार की पूनम, चियोग स्कूल के सुमित, टयाली स्कूल की गायत्री और ईशान पब्लिक ठियोग के पंकज कुमार का चयन हुआ है।
विज्ञापन

राज्य स्पर्धा के लिए इनका हुआ चयन
2020-21 की जिला स्तरीय स्पर्धा से राज्य स्पर्धा के लिए दत्तनगर स्कूल के राज कुमार, धार चांदना स्कूल के परीक्षित, सरस्वती पैराडाइज के आकाश भारद्वाज, न्यू शिमला के तनिष्क प्रकाश, किहरी स्कूल की मीना, सेंट एडवर्ड स्कूल के अनर्व महाजन का प्रोजेक्ट चुना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें