मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्फ्यू के दौरान अस्पतालों और अन्य स्थानों पर ड्यूटी दे रहे पुलिस विभाग के कर्मचारियों की जलपान के लिए हिमाचल प्रदेश एसडीएमए कोविड-19 राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से 50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण
(पीपीई) किट, मास्क और सैनिटाइजर खरीदने के लिए 20 लाख रुपये और गृह रक्षा विभाग के कर्मचारियों की जलपान के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वे कोरोना महामारी से संक्रमित न हो।