फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक और कोरोना पॉजिटिव

Fri, 17 Apr 2020 07:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 हिमाचल के चंबा में एक और कोरोना पॉजिटिव मामला आया है। चंबा के भटियात से टांडा मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजे 70 सैंपलों में एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है। एक सैंपल पुन: जांच के लिए भेजा जाएगा। संक्रमित युवक को क्वारंटीन सेंटर से टांडा भेज दिया है। सीएमओ चंबा राजेश गुलेरी ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


27 मार्च को उक्त युवक पंजाब के डेराबस्सी से लौटा और पुलिस से उलझने के बाद सीधे घर पहुंच गया। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी। 1 मार्च को जब सरकार ने बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटीन करने के आदेश दिए तो ग्रामीण ने युवक की जानकारी स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को दी।

इसके बाद इस युवक को थुलेल में क्वारंटीन किया गया। यहीं पर भटियात के ही पंजाब से लौटे पर उस युवक को क्वारंटीन किया गया था, जिसकी दो दिन पहले सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन


हिमाचल में अब तक 1992 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 38 व्यक्तिओं में इस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। 6739 लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत निगरानी में रखा गया था, जिसमें से 4800 लोग 28 दिनों की निर्धारित निगरानी अवधि को पूर्ण कर चुके हैं और स्वस्थ हैं। 12 मरीज ठीक हो गए हैं। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 21 हो गई है। चार लोग बाहर चले गए हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें