फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तीन माह में नशाखोरी के 85 मामले दर्ज, 140 लोग पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार लोगों में दो महिलाएं शामिल
विज्ञापन

50 से अधिक हैं नशा के सप्लायर

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नशे के गर्त में युवाओं और बच्चों को धकेलने वाले चिट्टा तस्करों के खिलाफ शिमला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

साल 2024 में शिमला पुलिस ने अब तक ड्रग तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत करीब 85 मामले दर्ज किए हैं। इनमें पंजाब की दो महिलाओं सहित करीब 140 लोगों को गिरफ्तार किया है। ड्रग तस्करों के वाहन जब्त किए हैं। इसके साथ में लाखों रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई है।
शिमला पुलिस के वार्षिक तिमाही ग्राफ में यह खुलासा हुआ है। एसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि गिरफ्त में आए 140 तस्करों में से 50 मुख्य सप्लायर है। अंतरराज्यीय तस्करों में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के सप्लायर शामिल हैं। इस साल चिट्टे की उपलब्धता में कमी आई है। गौरतलब है कि चिट्टा, चरस, अफीम और नशीले दवाइयों के अधिकतर आरोपी हिमाचल से ही ताल्लुक रखते हैं, कुछेक बाहरी राज्यों से भी हैं। अब पुलिस मुख्य आपूर्तिकर्ता के बैंक खातों के अलावा संपत्तियों की छानबीन में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा रोकने के लिए विशेष टीमें कर रही कार्य
पुलिस के मुताबिक मुख्य आपूर्तिकर्ता शिमला में बाहरी राज्यों से आकर चिट्टे की सप्लाई कर रहे हैं। यह सप्लाई रिटेलर को दी जाती है और वह आगे नशे के आदी युवाओं और बच्चों को बेचते हैं। ऐसे रिटेलरों की सूची हर पुलिस स्टेशन में तैयार की जा रही है। इन पर नकेल कसने के लिए पुलिस की चार विशेष टीमें दिन-रात काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें