फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से टकराने के बाद हुई थी छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल से टकराने के बाद हुई थी छात्र की मौत
विज्ञापन

रामपुुर। पटवाई थाना क्षेत्र में स्थित पंजाबनगर मंदिर में रहनेे वाले पुजारी के बेटे की हत्या हो जाने के मामले में पुलिस इसको हत्या न मानते हुए जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान लिए,तो उसमे पता चला कि मंदिर से बाहर निकलने के दौरान एक युवक से एक्सीडेंट हो गया था जहां वह घायल हो गया था। उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या को हादसे में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के पंजाबनगर मंदिर पर सुरेश चंद्र शर्मा काफी समय से वहां पर रहकर पूजा पाठ किया करते हैं। 19 मई को उसको बेटा सतीश मंदिर से घर के निकला था कि उसको किसी ने पीट दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों के बयान लिए,तो पता चला कि उसकी सुरजनपुर गांव निवासी वीरेद्र से टक्कर हो गई थी। इसके बाद वह घायल हो गया था जहां उसकी उपचार के दौरान मौत गई। पटवाई एसओ राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि इस मामले को हत्या से हादसे में तरमीम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें