फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय कैंपस निर्माण का रास्ता साफ, मिलेगी 81.50 हेक्टेयर भूमि

Fri, 11 Jun 2021 10:42 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

सीयू के रजिस्ट्रार (अतिरिक्त कार्यभार) हेमराज ने बताया कि 14 जून को जिला प्रशासन सीयू प्रबंधन को भूमि संबंधी सभी कागजात सौंपेगा। इसके बाद सीयू प्रबंधन जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करवा सकेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के कैंपस निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। एक हफ्ते के भीतर 81.50 हेक्टेयर भूमि सीयू प्रबंधन के नाम हो जाएगी। जिला प्रशासन की मौजूदगी में सीयू प्रबंधन को सर्टिफिकेट ऑफ पोजेशन सौंपा जाएगा। वहीं इसी माह सीयू प्रशासन केंद्रीय विवि का भूमि पूजन करवाने की तैयारी में है, ताकि जल्द निर्माण कार्य शुरू किए जा सकें।

विज्ञापन

 इससे पहले सीयू की जमीन को लेकर सार्वजनिक मंच पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने तल्खी दिखाई थी। सीएम जयराम ठाकुर ने भी सरकार का रुख स्पष्ट किया था।

जानकारी के अनुसार 14 जून को जिला प्रशासन सीयू प्रशासन को देहरा में चिह्नित वन भूमि का सर्टिफिकेट ऑफ पोजेशन सौंपेगा। इस दौरान जहां जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे, वहीं सीयू प्रबंधन के उच्चाधिकारी भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। सर्टिफिकेट हासिल होने के बाद जिला प्रशासन भवन निर्माण संबंधी आगामी कार्यवाही शुरू करेगा। सीयू के रजिस्ट्रार (अतिरिक्त कार्यभार) हेमराज ने बताया कि 14 जून को जिला प्रशासन सीयू प्रबंधन को भूमि संबंधी सभी कागजात सौंपेगा। इसके बाद सीयू प्रबंधन जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करवा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें