फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट बैठक: कॉलेज परीक्षाओं पर आज होगा फैसला

Fri, 11 Jun 2021 10:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

25 जून के बाद फाइनल ईयर की परीक्षाएं करवाने की संभावना बढ़ गई है।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
कॉलेज छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में परीक्षाओं को लेकर शुक्रवार को फैसला होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षा निदेशालय यह प्रस्ताव लाएगा। कॉलेजों में 25 जून के बाद फाइनल ईयर की परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कॉलेजों के विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, प्रिंसिपलों और विवि प्रबंधन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान अधिकांश ने फाइनल ईयर की परीक्षाएं अनिवार्य तौर पर करवाने की पैरवी की। 25 जून के बाद फाइनल ईयर की परीक्षाएं करवाने की संभावना बढ़ गई है। 

विज्ञापन


उधर, फर्स्ट ईयर में दाखिलों के लिए बारहवीं के विद्यार्थियों को अभी इंतजार करना होगा। सीबीएसई की ओर से अंक निर्धारण का फार्मूला अभी तैयार नहीं किया गया है। सीबीएसई का फार्मूला तय होने के बाद प्रदेश सरकार उसमें कुछ संशोधन कर अपना नया फार्मूला तय करेगी। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद ही दाखिलों की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें